एमपी में दंपति की हत्या के दोषी 3 लोगों को हुई फांसी की सज़ा; कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध
जबलपुर (एमपी) की एक अदालत ने जून-2021 में एक दंपति की चाकू मारकर हत्या करने के 3 दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि दोषियों का अपराध 'दुर्लभ-से-दुर्लभतम' की श्रेणी में है। बकौल रिपोर्ट्स, दोषियों ने एक शख्स के घर में घुसकर मारपीट की थी जिसमें बीच-बचाव करने पर दंपति की हत्या हुई थी।