एमपी में दंपति ने बेटे की चाहत में चलती ट्रेन से चोरी किया 2 महीने का बच्चा
ग्वालियर (एमपी) में पिछले दिनों चलती ट्रेन से 2-महीने का एक बच्चा लापता हो गया। दो दिन बाद बच्चे को एक दंपति ने जीआरपी को यह कहते हुए सौंप दिया कि इसे कोई ट्रेन में लावारिस छोड़ गया था। बकौल रिपोर्ट्स, जांच में पता चला कि दंपति ने ही बच्चे को बेटे की चाहत में ट्रेन से चोरी किया था।