एमपी में नई-नवेली दुल्हन को ससुराल से लाने जा रहे परिवार की कार गड्ढे में पलटी, 3 की मौत
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में रविवार रात 10 बजे एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसके चलते एक परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, कार सवार मायकेवाले दुल्हन को उसके ससुराल से लाने के लिए जा रहे थे जिसकी हाल ही में शादी हुई थी।