एमपी में नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों की लोगों ने की पिटाई

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में लूट के इरादे से रूप बदलकर घर में घुसे दो हथियारबंद बदमाशों की स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। बकौल पुलिस, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उन्होंने लूट की कोशिश की बात स्वीकारी है। पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और नकली दाढ़ी-मूंछ समेत वॉकी-टॉकी भी मिले हैं।

Load More