एमपी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) के आईजी इरशाद वली ने मंगलवार शाम बताया कि हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। वहीं, घटना में घायल हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर करीब 150 पहुंच गया है। बकौल आईजी, कुछ घायलों को भोपाल और नर्मदापुरम के लिए रेफर किया गया है।