एमपी में पति को छुट्टी नहीं मिली तो पत्नी ने महिलाओं संग मिलकर अफसर को पीटा
खरगौन (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को एक सफाईकर्मी को छुट्टी न मिलने को लेकर विवाद के बाद उसकी पत्नी और अन्य महिलाओं ने नगर परिषद में पदस्थ अफसर को पुलिस थाने में पीट दिया। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। बकौल महिला, तबीयत खराब होने पर भी उसके पति को छुट्टी देने से मना कर दिया गया था।