एमपी में भाजयुमो नेता की जेल के बाहर हुई हत्या, परोल खत्म होने पर दोस्त के भाई को गया था छोड़ने

भोपाल (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सुरेंद्र कुशवाहा नामक नेता की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र अपने एक दोस्त के भाई की परोल खत्म होने पर उसे जेल छोड़ने आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Load More