एमपी में पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस में लगी आग, सेना के जवानों ने 36 छात्रों को बचाया
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को सेना के जवानों ने जलती स्कूल बस से 36-छात्रों और 4-शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, पाटन थाना क्षेत्र के बेनाकी गांव के एकीकृत माध्यमिक स्कूल के छात्र व शिक्षक स्कूल बस से पिकनिक के लिए डुमना नेचर पार्क जा रहे थे जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।