एमपी में पिता की मौत की खबर सुनने के बाद 11 वर्षीय बेटी ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी
अशोकनगर ज़िले (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को पिता की मौत की खबर सुनने के बाद 11-वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, सीने में दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर्स ने किशोरी के पिता को मृत घोषित कर दिया था जिसकी जानकारी मिलने पर बच्ची घर से निकल गई थी।