एमपी में पुलिस की शब्दावली से हटेंगे उर्दू और फारसी के 69 शब्द, हिंदी शब्दों की सूची आई सामने
मध्य प्रदेश में पुलिस की शब्दावली से उर्दू और फारसी के 69 शब्द हटाए जाएंगे और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के एडीजी पवन श्रीवास्तव ने अधिकारियों व पुलिस इकाइयों को इसकी सूची भेजी है। सूची के मुताबिक, कैदखाना की जगह बंदीगृह, अदालत की जगह न्यायालय, सबूत की जगह साक्ष्य/प्रमाण, कत्ल/कातिल/कातिलाना की जगह हत्या-वध/हत्यारा/प्राणघातक और जुर्म की जगह अपराध का इस्तेमाल होगा।