एमपी में पेट दर्द से परेशान महिला के पेट से निकला 2.5 किलो वज़नी बालों का गुच्छा
सतना (एमपी) के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने पेट दर्द से परेशान एक 25-वर्षीय महिला के पेट से करीब 2.5 किलोग्राम वज़नी बालों का गुच्छा निकाला है। बकौल रिपोर्ट्स, महोबा (यूपी) निवासी महिला को गर्भावस्था के दौरान बाल खाने की लत लगी थी। अस्पताल की एक डॉक्टर ने बताया कि बाल खाने की इस लत को ट्राइकोबेज़ोर कहा जाता है।