एमपी में पैंट उतरवाकर शख्स के चेहरे पर मारे गए घूंसे और मुंह से उठवाया गया जूता, 3 गिरफ्तार
रीवा (मध्य प्रदेश) में एक 34-वर्षीय शख्स की पैंट उतरवाकर उसके चेहरे पर घूंसे मारने और मुंह से जूता उठवाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 2 साल पुरानी है लेकिन हाल ही में इसका वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में पीड़ित के हांथ बंधे दिखे।