एमपी में बंद होंगे अहाते और शॉप बार, शराब की दुकान पर बैठकर शराब पीने की सुविधा होगी खत्म
मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति के तहत राज्य में सभी अहाते व शॉप बार बंद होंगे और शराब की दुकान पर बैठकर शराब पीने की सुविधा खत्म होगी। एमपी सरकार के अनुसार, राज्य में शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलेगी और शैक्षणिक व धार्मिक संस्थानों के 100-मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकेगी।