एमपी में बच्चे के सिर में घुसे सरिए के साथ 50 किमी का सफर तय कर अस्पताल पहुंचा परिवार
शहडोल (मध्य प्रदेश) में 10-वर्षीय बच्चे के सिर में घुसे सरिए के साथ 50-किलोमीटर का सफर तय कर ज़िला अस्पताल पहुंचे एक परिवार का वीडियो सामने आया है। डॉक्टरों ने सर्जरी कर सरिया निकाल दिया है। परिवार के अनुसार, बच्चा घर की छत पर डिश टीवी का सिग्नल सेट करते वक्त नीचे गिरने पर सरिए की चपेट में आया था।