एमपी में बाल सुधार गृह के टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर भागे हत्या व चोरी के आरोपी
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार तड़के बाल सुधार गृह के टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर 5 नाबालिग फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बाल अपचारियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बाल अपचारी हत्या के केस में व 4 अन्य चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद थे।