एमपी में बीजेपी की कविता व सुमित्रा और कांग्रेस के विवेक राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं जिनमें बीजेपी की कविता पाटीदार व सुमित्रा वाल्मीकि जबकि कांग्रेस के विवेक तन्खा शामिल हैं। बीजेपी की कविता व सुमित्रा पहली बार जबकि विवेक तन्खा दूसरी बार राज्यसभा पहुंचेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा में एमपी से तीन सदस्यों का कार्यकाल 29 जून को खत्म हो रहा है।