एमपी में बीजेपी नेता ने शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
जबलपुर (एमपी) में प्रशांत राय नामक एक बीजेपी नेता द्वारा एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वायरल हुए एक वीडियो में प्रशांत स्टेज पर फायरिंग करते और रोड पर पिस्टल लहराते दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच करवाई जा रही है।