एमपी में मंत्री ने कहा- जिस बूथ से सबसे ज़्यादा वोट मिलेंगे उसे ₹25 लाख देंगे; केस दर्ज
मध्य प्रदेश के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, राजपूत ने अपने समर्थकों से कहा था कि जिस पोलिंग बूथ से सत्तारूढ़ पक्ष (बीजेपी) को सबसे ज़्यादा वोट मिलेंगे वह उसे ₹25 लाख देंगे।