एमपी में मंदिर जा रहे 67 वर्षीय बुज़ुर्ग को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत

खरगोन (मध्य प्रदेश) में बुधवार को एक ट्रक की टक्कर से 67 वर्षीय विजय शर्मा नामक बुज़ुर्ग की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मा मंदिर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे और इस दौरान वहां खड़ा ट्रक चल पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गए। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More