एमपी में मंदिर हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए सीएम ने की ₹5-₹5 लाख के मुआवज़े की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए ₹5-₹5 लाख और घायलों के लिए ₹50,000-₹50,000 के मुआवज़े की घोषणा की है। प्रशासन इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करेगा। दरअसल, इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है।