एमपी में मुर्गे की टांग तोड़ने को लेकर शख्स ने बच्चे के गुप्तांग समेत शरीर पर मली मिर्च
राजगढ़ (एमपी) में शुक्रवार को मुर्गे की टांग तोड़ने के शक में एक शख्स ने 10-वर्षीय बच्चे के गुप्तांग समेत पूरे शरीर पर कथित तौर पर मिर्च पाउडर मल दिया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया और इसका बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। पीड़ित की मां के अनुसार, पुलिस उनकी शिकायत नहीं दर्ज कर रही है।