एमपी में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, आरोपियों के घर के बाहर किया गया अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी युवक की कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के घर के बाहर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बकौल पुलिस, मामले में 3 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।