एमपी में युवती के रेप के आरोप में शख्स हुआ गिरफ्तार, उसे टुकड़ों में काटने की दी थी धमकी
इंदौर (मध्य प्रदेश) में 22 वर्षीय युवती से रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादी करने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था और शादी न करने पर उसे टुकड़ों में काटने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, आरोपी पिछले वर्ष से युवती को परेशान कर रहा था।