एमपी में रेलवे स्टेशन पर दंपति ने 2 माह के बेटे व 2 बेटियों को अकेला छोड़ा
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर दंपति ने अपने 2 माह के बेटे व 2 नाबालिग बेटियों को कथित रूप से अकेला छोड़ दिया है। आरपीएफ पुलिस स्टेशन इंचार्ज संजय आर्य ने बताया कि लड़कियों की उम्र 6 व 7 वर्ष है और लड़के के शरीर पर जलने के निशान भी हैं। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।