एमपी में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कौन-कौनसी सीटों पर होगा मतदान?
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा समेत 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। शहडोल, सीधी, जबलपुर, मंडला और बालाघाट सीट पर भी 19 अप्रैल को मतदान होगा। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और बीजेपी से विवेक साहू चुनाव लड़ रहे हैं।