एमपी में लड़कियों के लापता होने के मामले के बाद सीएम ने अवैध बाल गृहों पर ऐक्शन के दिए निर्देश
भोपाल (मध्य प्रदेश) में अवैध रूप से संचालित बालिका गृह से 26 लड़कियों के लापता होने के मामले के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को अवैध बाल संरक्षण गृहों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "पूरे प्रदेश में कोई भी अवैध बाल संरक्षण गृह संचालित नहीं हो। अधिकारी इसके लिए सतत निरीक्षण करते रहें।"