एमपी में शख्स ने अपनी ज़मीन पर मंदिर बनवाकर बोर्ड पर लिखा- दलितों का आना मना है; हुआ अरेस्ट
धार (मध्य प्रदेश) पुलिस ने अपनी ज़मीन पर मंदिर बनवाकर उसमें दलितों के प्रवेश पर रोक लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने मंदिर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया जिसपर लिखा, "मंदिर सार्वजनिक नहीं है, यह संपदा व्यक्तिगत है...हरिजनों (दलित) का मंदिर में आना सख्त मना है।" बकौल पुलिस, लोगों ने विरोध जताया था।