एमपी में शख्स ने बिना पूछे सब्ज़ी में डाले 2 टमाटर, पत्नी ने नाराज़ होकर छोड़ा घर
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच शहडोल (मध्य प्रदेश) में एक ढाबा संचालक द्वारा बिना पूछे सब्ज़ी में 2 टमाटर डालने से नाराज़ होकर उसकी पत्नी बेटी समेत घर छोड़कर चली गई है। पीड़ित पति द्वारा मामले की शिकायत करने पर पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पीड़ित ने टमाटर न खाने की कसम खाई है।