एमपी में शराब बांट रहे हैं नकुल, लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीदने की कोशिश कर रहे: विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री व बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ पर लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बर्तन, शराब व पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "नकुल लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।" बकौल विजयवर्गीय, चुनाव आयोग को नकुल के आवास पर छापेमारी कर मामले की जांच करनी चाहिए।