एमपी में शादी में आए मेहमानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, वीडियो में खुद को बचाते दिखे लोग
गुना (मध्य प्रदेश) के एक होटल में चल रहे शादी समारोह पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें कई मेहमान घायल हो गए और 2 का इलाज एक निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में चल रहा है। सामने आए वीडियो में लोग खुद को मधुमक्खियों से बचाते नज़र आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।