एमपी में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 3 लोगों की हुई मौत व 25 घायल
दतिया (मध्य प्रदेश) में सोमवार देर शाम श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटकर पुल से नीचे गिर जाने से कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने...की प्रार्थना करता हूं।"