एमपी में सरकारी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड के अंदर घूमती दिखी गाय, वीडियो हुआ वायरल
राजगढ़ (एमपी) के ज़िला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड के अंदर गाय के घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल के गेट पर गायों को रोकने वालों और गार्ड की 24-घंटे ड्यूटी लगाई जाती है। सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र कटारिया ने कहा, "यह वीडियो पुराने कोविड-19 आईसीयू वॉर्ड का है...वॉर्ड प्रभारी और गार्ड को निलंबित किया गया है।"