एमपी में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने खुद चंदा देकर बच्चों के लिए बनाई स्मार्ट क्लास

इंदौर (मध्य प्रदेश) के सरकारी स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों को निजी स्कूलों की तर्ज़ पर बेहतर शिक्षा देने के लिए खुद चंदा देकर स्मार्ट क्लास तैयार की है। शिक्षक पीयूष दुबे के मुताबिक, करीब ₹23,000 का चंदा देकर प्रोजेक्टर, 4 स्पीकर आदि सामान खरीदा गया। बकौल शिक्षक, बच्चे लैपटॉप से पढ़ने में अधिक रुचि ले रहे हैं।

Load More