एमपी में सरकारी स्कूलों की 2023-24 की ग्रीष्मकालीन व अन्य छुट्टियों की तारीखें जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में 2023-24 के अवकाशों की तारीखें जारी की हैं और 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन जबकि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं, 23-25 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश और 10-15 नवंबर तक दीपावली अवकाश रहेगा। राज्य सरकार के अनुसार, स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू होगा।