एमपी में सेना के हवलदार ने अपने रिश्तेदार के खाते में भेजी ₹1 करोड़ की सरकारी राशि, केस दर्ज

डॉ. अंबेडकर नगर (मध्य प्रदेश) में 'आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट' (एएमयू) में क्लर्क के पद पर तैनात सेना के एक हवलदार के खिलाफ ₹1 करोड़ के गबन का मामला दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने एएमयू का सरकारी धन लुधियाना (पंजाब) निवासी रिश्तेदार के बैंक खाते में भेजा था। आरोपी के खिलाफ सेना के नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।

Load More