एमपी में स्कूल के पोस्टर में हिजाब पहने दिखीं हिंदू छात्राएं, सरकार ने दिए जांच के आदेश
दमोह (मध्य प्रदेश) में एक स्कूल के पोस्टर में कथित तौर पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहने दिखाए जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मिश्रा ने बताया कि ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई प्राथमिक जांच में छात्राओं के परिजन से शिकायत नहीं मिली है।