एमपी में हत्या की कोशिश के एक आरोपी को पौधे लगाने की शर्त पर मिली ज़मानत
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने हत्या की कोशिश के एक आरोपी को पौधे लगाने की शर्त पर ₹1,00,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। आरोपी को अपनी पसंद की जगह पर 10 पौधे लगाने के निर्देश मिले हैं जिनकी देखरेख का खर्च वह खुद उठाएगा। आरोपी को 30-दिन में पौधों की तस्वीर कोर्ट में पेश करनी होगी।