एमपी में होटल में खाना खाने आए शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इंदौर (एमपी) के एक होटल में खाना खाने आए शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही शख्स कुर्सी पर बैठते हैं, उसके कुछ सेकेंड बाद वह टेबल पर गिर जाते हैं। वीडियो में शख्स अपने सीने पर हाथ रखते हुए भी दिख रहे हैं।