एमपी में ₹75,000 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी समूह; 15,000 लोगों को मिलेगा रोज़गार
अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में करीब ₹75,000 करोड़ का निवेश करने का एलान किया है जिसमें पावर प्लांट्स, महाकाल एक्सप्रेस-वे और सीमेंट ग्राइंडिंग की यूनिट लगाना शामिल है। अदाणी एंटरप्राइजेज़ के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा कि इससे राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 15,000 से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।