एमपी मेें नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को 814 में से 417 सीटों पर मिली जीत
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को 814 सीटों में से 417 सीटों पर जीत मिली है और उसने 46 नगरीय निकायों में से 38 में बहुमत हासिल किया है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 250 सीटें आई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व...और बीजेपी की जनहितकारी नीतियों...की जीत है।"