एमपी व हरियाणा में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
मध्य प्रदेश व हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मद्देनज़र सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। दोनों राज्यों के सभी सरकारी दफ्तर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। हरियाणा में सभी स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भी दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहेगी।