एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कमलनाथ शामिल

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 144 नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनकी मौजूदा सीट छिंदवाड़ा से उम्मीदवार घोषित किया गया है जबकि राउ से जीतू पटवारी को टिकट दिया गया है। वहीं, बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभिनेता-नेता विक्रम मस्ताल चुनाव लड़ेंगे।

Load More