एमपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की पहली सूची
समाजवादी पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। निवाड़ी से मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर से आरडी राहुल (अहिरवार) और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट मिला है। इससे पहले बीजेपी व बसपा भी एमपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।