एमपी सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनज़र प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाईं

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया है कि भीषण गर्मी के मद्देनज़र प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी गई हैं। बकौल परमार, कक्षा 6-12 तक के विद्यालयों में 20-30 जून तक कक्षाएं सुबह की पाली में संचालित होंगी और कक्षा 5 की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी।

Load More