एमपी सीएम ने ₹20 में इलाज करने वाले डॉक्टर को पद्मश्री मिलने के एलान के बाद किया सम्मानित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ₹20 में लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री देने के एलान के बाद गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रतिदिन मरीज़ों की चिकित्सा करते हुए आपने जनसेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है।" इस साल एमपी के 4 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा।