एमपी सीएम पर केबीसी की एडिटेड क्लिप को लेकर सोनी टीवी ने दर्शकों के लिए जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की एडिटेड क्लिप को लेकर सोनी टीवी ने दर्शकों के लिए चेतावनी जारी की है। सोनी ने एक बयान में कहा, "हम साइबरक्राइम सेल के साथ इस मामले को सक्रियता से देख रहे हैं...हम दर्शकों से सतर्क रहने और अन-वेरिफाइड कंटेंट ना शेयर करने की अपील करते हैं।"