एमपी सीएम मोहन यादव ने खुले में मीट व अंडे की बिक्री पर रोक लगाने के दिए दिशा-निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला मौजूदा खाद्य सुरक्षा नियमों के मुताबिक लिया गया है जो उनकी पहली राज्य कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों में से एक है। बकौल मुख्यमंत्री, उचित जन जागरूकता के बाद यह फैसला लागू होगा।