एमपी सीएम से इंस्टाग्राम यूज़र ने कहा- 1 दिन का सीएम बना दो; शिवराज बोले- मेहनत से आगे बढ़ो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंस्टाग्राम पर 'भांजे-भांजियों से लाइव संवाद' के दौरान एक यूज़र ने उसे एक दिन का सीएम बनाने को कहा। शिवराज ने जवाब दिया, "एक दिन के लिए सीएम क्यों बनना...बनना है तो मेहनत करो। परमानेंट सीएम बनो...कोई भी बन सकता है। जो लक्ष्य तय कर परिश्रम करता है उसे सफलता मिलती है।"