एमपी से किन नेताओं को नए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मिली जगह?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मध्य प्रदेश से 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार को कैबिनेट मंत्री जबकि एल मुरुगन, दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन फिलहाल मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।