एमबापे के माओ को ‘तानाशाह’ कहने पर भड़का चीन, रीयल मैड्रिड से की सार्वजनिक माफी की मांग
फुटबॉलर काइलियन एमबापे ने चीन के पूर्व नेता माओ जेडोंग को 'तानाशाह' कहा जिसपर विवाद हो गया है। उनके बयान पर चीन ने रीयल मैड्रिड से सार्वजनिक माफी की मांग की है। चीन के सरकारी प्रसारक ने कहा कि जबतक क्लब वैश्विक स्तर पर खुलकर माफी नहीं मांगता तबतक उसके साथ प्रसारण और बातचीत के रिश्ते दोबारा शुरू नहीं होंगे।